केन्द्र की नीतियों के खिलाफ टीएमसी का जुलूस
बंगाल मिरर, आसनसोल ः पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि तथा केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ टीएमसी द्वारा डामरा इलाके में प्रतिवाद जुलुस निकाला गया। जो डामरा से शुरू होकर आसपास के इलाको में घूमा। इस दौरान जिला युवा टीएमसी महासचिव प्रमोद सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अमित सेन, मनोज हाजरा, सिकंदर प्रसाद, पूर्व पार्षद सुकुल हेमब्रम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान जिला युवा टीएमसी महासचिव प्रमोद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की दुर्नीतियों को सहते-सहते भारत की जनता परेशान हो गई है। हर मामले में केंद्र सरकार विफल रही हैं। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। युवाओं ने रोजगार पाने का सपना बिल्कुल छोड़ दिया है। एक -एक कर सरकारी संस्थानों को प्राइवेट हाथों में बेचा जा रहा है।















