ASANSOLBusiness

कल से होगा ट्रेड लाइसेंस का कैम्प, चेंबर के बैठक में सफल बनाने पर जोर

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल: कल रात चेम्बर की कार्यकारिणी बैठक में ट्रेड लाइसेंस कैम्प को सफल बनाने को लेकर विशेष चर्चा हुई । साथ ही साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने के साथ साथ मास्क वितरण पर जोर दिया गया । उत्कर्ष बंगला में चेम्बर की भुमिका से सभी को अवगत कराया गया । चेम्बर के उन्नयन मुलक कार्यों की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई ।

25 नये सदस्यों में सार्टिफिकेट एवं उपहार वितरण किया गया । अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सचिव शम्भु नाथ झा, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह किर, संयुक्त सचिव विनय शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष संतोष दता, निरंजन अग्रवाल, दिनेश पोद्दार, अशोक अग्रवाल, जिग्नेश पटेल, सुरेश अग्रवाल , सुरजीत सिंह एवं अन्य सदस्य मौजुद थे ।

गौरतलब है कि विभिन्न हिस्सों में आसनसोल नगर निगम एवं व्यवसायिक संगठनों द्वारा ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जाएगा जहां स्पाट ट्रेड लाइसेंस जारी किया जाएगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *