Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

निमचा फांड़ी पुलिस ने केबल चुराते दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा

बंगाल मिरर, भानू प्रताप सिंह, जेके नगर:– रानीगंज थाना के निमचा फांडी अंतर्गत कुआरडीह इलाके में देर रात बिजली सप्लाई के तार काटते हुए पुलिस ने दो युवकों को रंगेहाथ गिरफतार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए लगभग 40 फुट बिजली का केबल बरामद किया है। जबकि घटना में शामिल अन्य उनके सहयोगी रात के अंधेरे में फरार होने में सफल रहे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की देर रात निमचा फाड़ी अंतर्गत रोटीबाटी एवं कुआरडीह के मध्य इंडिया पावर कंपनी द्वारा बिछाई गई केबल को कुछ अवैध रूप से युवक काट रहे थे। निमचा फाड़ी की नाइट पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें रंगेहाथों धर दबोचा। जिसमें दो युवकों को पुलिस 4पकड़ने में सफल रही, जबकि घटना में शामिल अन्य युवक अंधेरे का लाभ 4उठाते हुए फरार होने में सफल रहे।

पकड़े गए युवकों में कुवारडीह 3 नंबर निवासी सूर्यांस उर्फ राज पासवान एवं कुवारडीह 12 नंबर निवासी अफरोज आलम शमिल है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का लगभग 40 फुट बिजली का केबल जब्त किया है। वहीं पुलिस उनके अन्य सहयोगियों की तलास में जुट गई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *