Sunday, July 12, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 12, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLASANSOL-BURNPUR

एक छोटी सी पहल की ओर से चित्रा मोड़ के पास शरबत, चना एवं बताशा वितरण

बंगाल मिरर, आसनसोल: गर्मी का कहर इस साल होली के बाद से ही देखने को मिला और अप्रैल महीने में चिल चिल्लाती धूप ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। मई महीने के शुरुआत में ही सभी स्कूल बंद कर दिए गए या मॉर्निंग में शिफ्ट कर दिया गया और कहीं कहीं ऑनलाइन की पढ़ाई शुरू हो गई। लेकिन कुछ भी हो जाए काम के लिए लोगों को तो घर से निकलना ही पड़ता है। और उस समय राह चलते लोगों को ठंडे पानी की जरूरत होती है। बहुत सारे सामाजिक संस्था जगह-जगह कैंप बनाकर लोगों को पानी शरबत का वितरण करते हैं।

इसी क्रम में बर्नपुर की सामाजिक संस्था” एक छोटी सी पहल”की ओर से चित्रा मोड के पास शरबत चना एवं बताशा का वितरण राहगीरों के बीच किया गया। सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे दोपहर तक हजारों लोगों के बीच शरबत वितरण का कार्यक्रम किया। संस्था की ओर से सक्रिय सदस्यों में खासकर महिलाओं ने जमकर भागीदारी की। लोगों ने भी संस्था को एवं उनके सदस्यों को आशीर्वाद प्यार एवं आगे के कार्यों के लिए शुभ कामनाएं दी।

संस्था की ओर से तीसरी बार इस गर्मी में शरबत वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर वहां के पार्षद कंचन राय भी उपस्थित थे। संस्था के सबसे सक्रिय सदस्य मनोज कुशवाहा ने बताया की हम लोग इस गर्मी में और भी इस तरह का कार्यक्रम करते रहेंगे। संस्था को लोगों से बहुत प्यार और आशीर्वाद मिला है। इससे हम लोगों को आगे कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने संस्था के सदस्यों को भागीदारी के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *