Asansol CBI कोर्ट में अब्दुल लतीफ हाजिर हुए
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : शेख अब्दुल लतीफ शनिवार सुबह फिर से आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए। शेख अब्दुल लतीफ सुप्रीम कोर्ट से संरक्षण के बाद 27 अप्रैल को आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए थे। अपने वकील के माध्यम से उन्होंने अदालत को बताया था कि वह जांचकर्ताओं को सहयोग करेंगे। गाय तस्करी के मामले में न्यायाधीश ने उन्हें 15 हजार रुपये की सशर्त जमानत दी थी और शेख अब्दुल लतीफ को 6 मई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। आज शनिवार को शेख अब्दुल लतीफ आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए।शनिवार को आसनसोल कोर्ट के एक अधिवक्ता के निधन के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो पाई ।













गौरतलब है कि गौ तस्करी मामले में आरोपी शेख अब्दुल लंबे समय से फरार चल रहे थे बीते माह ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संरक्षण दिया गया था कि वह जांचकर्ताओं को सहयोग करेंगे और जब जब अदालत का आदेश होगा वह वहां हाजिर होगे। वही राजू झा की हत्या के समय भी उन्हें उनके साथ देखे जाने की चर्चा थी
- वार्ड संख्या 21 में विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी का भव्य अभिनंदन
- Annapurna Yojna Form 11 पेज का हुआ जारी, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
- তিনদিনের মধ্যে উচ্ছেদের নোটিশ বার্নপুরে সেল আইএসপির টাউন অফিসে দোকানদারদের ঘেরাও, বিক্ষোভ
- আসানসোল পুরনিগমের সচিবের সঙ্গে সাক্ষাতে বিজেপি বিধায়ক, পরিসেবা ঠিক রাখা নিয়ে আলোচনা
- कुर्बानी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से करें : एफके


