ASANSOL-BURNPUR

SAIL Short Working Period हुआ लागू

SAIL ISP कर्मी नौकरी के अलावा कोई भी दूसरा काम और व्यापार कर सकेंगे

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( SAIL Short Working Period ) स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में काम करनेवाले अधिकारी व कर्मचारियों को अब दूसरा काम करने की भी छूट मिल गई है। उन्हें विकल्प दिया गया है कि वे कंपनी की नौकरी के अलावा कोई भी दूसरा काम और  व्यापार कर सकते हैं। लेकिन कंपनी में यदि आधे दिन काम किया है तो उन्हें आधा वेतन ही दिया जाएगा। साल 2023-24 के लिए लागू की कई यह योजना 5 अप्रैल, 2023 से लागू हो गई है।

सेल मुख्यालय की ओर से  बर्नपुर स्थित इस्को इस्पात संयंत्र सहित कंपनी की सभी इकाई में शार्ट वर्किंग पीरियड स्कीम लागू कर दी गई है। पहले इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मियों को कंपनी में कम कम से दस वर्ष की सेवा देना अनिवार्य था। अब उसमें संशोधन कर दिया गया है। इससे योजना आसान हो गई है।

पुरुषकर्मियों के लिए सात साल और महिलाकर्मियों के लिए तीन साल कम से कम सेवा का समय इस योजना के लिए तय किया गया है। जो भी पुरुष या महिलाकर्मी तय समय सीमा तक नौकरी कर चुके है, इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

SAIL Short Working Period की शर्तें

1. संयंत्रकर्मियों को आठ घंटे के बदले चार घंटे ड्यूटी करने का विकल्प।

2. सप्ताह में छह दिन के बजाए तीन दिन ड्यूटी करने का विकल्प मिला।

3. कर्मचारियों को 30 दिन में 15 दिन ड्यूटी करने का विकल्प दिया गया।

4. हर माह में एक हफ्ते को छोड़ दूसरे हफ्ते ड्यूटी करने का विकल्प दिया।

5. पुरुषकर्मी साल में दो से 12 माह तक के लिए योजना का लाभ ले सकते हैं

6. महिलाकर्मियों को लाभ लेने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया।

7. दैनिक उपस्थिति के आधार पर प्रबंधन संयंत्रकर्मियों का वेतन तय करेगा।

8. योजना का लाभ कर्मियों को विभाग प्रमुख की स्वीकृति से मिल ‘सकेगा।

Leave a Reply