BARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

पिकनिक मनाने गई युवती का जंगल में मिला अर्द्धनग्न शव, आक्रोश

बंगाल मिरर, सालानपुर : ( Asansol Live News Today ) सालानपुर थाना अंतर्गत फुलबेरिया बोलकुंडा ग्राम पंचायत अंतर्गत सड़क के किनारे  जंगल से एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद होने से इलाके में काफी सनसनी फैल गई  । स्थानीय सूत्रों के अनुसार सालानपुर थाना क्षेत्र के फुलबेरिया ग्राम पंचायत के सामडी मधाईचक से बोलकुंडा जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में एक युवती का अर्धनग्न शव मिला. खबर मिलते ही आसपास के लोग जुट गये। घटना से लोगों में आक्रोश है। खबर पाकर पुलिस आई।

 स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाशों ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी. इसकी सूचना सालानपुर थाने के सामडी कैंप की पुलिस को दी गयी. खबर पाकर एसीपी सुकांत बनर्जी,  सालानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार हाती,  सामडी कैंप प्रभारी दीपक मंडल व पुलिस मौके पर पहुंची। हालाँकि, जब स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा पर सवाल उठाए। ज्ञात हो कि युवती स्थानीय निवासी और उच्च शिक्षित है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया हालांकि, पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, युवती मंगलवार की सुबह पिकनिक के लिए घर से निकली थी और घर नहीं लौटी


Leave a Reply