Monday, July 13, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Monday, July 13, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : पिकअप के धक्के से स्कूटी सवार युवती की मौत

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Live News Today ) पिकअप के धक्के से स्कूटी सवार युवती की मौत। आज सुबह शहर में जीटी रोड पर ईस्टर्न रेलवे स्कूल के पास पिकअप वैन के धक्के से एक स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई मृतक की पहचान आस्था यादव 20 वर्ष के रूप में हुई है वह आराडांगा की रहने वाली थी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है लोगों का आरोप है कि जीटी रोड पर ही विभिन्न मंडी लग जाने के कारण या हादसा हुआ

बताया जाता है कि आराडांगा निवासी आस्था यादव स्कूटी से जा रही थी सड़क पर काफी जाम लगा हुआ था इस दौरान एक पिकअप वैन उसे धक्का मारते हुए निकल गया इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक बार फिर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था एवं अतिक्रमण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं गौरतलब है कि शाम के बाद से ही शहर का फुटपाथ मंडी में तब्दील हो जाता है और सुबह तक यही स्थिति बनी रहती है

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *