Tuesday, July 21, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, July 21, 2026
Latest:
Bengal Mirror
PANDESWAR-ANDAL

ECL कर्मी का शव मिला जगंल में, हत्या की आशंका

बंगाल मिरर, अंडाल :  अंडाल के उखड़ा ओपी अंतर्गत ईसीएल बंकोला क्षेत्र श्याम सुंदरपुर कोलियरी निवासी ईसीएल कर्मी एतवारी मियां(59)  का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई।  आशंका जताई जा रही है कि ईसीएल कर्मी की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वह बीते रविवार को ड्यूटी से घर लौटकर कुछ देर बाद घर से निकले, उसके बाद से ही वह घर नहीं लौटे।

 मंगलवार शाम को श्याम सुंदरपुर शमशान घाट के पास जंगल में उसका शव एक लकड़ी चुनने वाली महिला ने देखा। उसके बाद उसके घर वालों को खबर दी गई। घर वाले घटनास्थल पहुंचे। इस विषय में एतवारी मियां का पुत्र अब्दुल हकीम ने बताया कि 24 घंटा पहले उनके पिता ड्यूटी से घर आए थे और घर से निकले। उसके बाद इनका कोई आता पता नहीं था। इसे लेकर उनलोगों ने उखड़ा आउटपोस्ट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शाह को देखने के बाद ऐसा लग रहा किसी ने उनकी हत्या की गई है। सर कुचला हुआ था और एक हाथ में रस्सी बांध हुआ था। इनका किसी की दुश्मनी नहीं थी। यह कैसे हुआ  पता नहीं चल रहा है। उखड़ा ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *