महावीर स्थान में बासंती दुर्गापूजा में भक्तों की भारी भीड़
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के विभिन्न क्षेत्रों के साथही आसनसोल महावीर स्थान में भी बासंती दुर्गापूजा में भक्तों की भारी भीड़उमड़ रही है। मंगलवार की शाम यहां संधि पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । इस अवसर पर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव सचिव अरुण शर्मा, विशिष्ट उद्योगपति व समाजसेवी शंकरलाल शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के आनंद पारीक, अभिषेक केडिया, अभिषेक बर्मन, मनीष भगत, मुंशी शर्मा, निरंजन पंडित, श्याम नंदन पंडित समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।













महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि बीते 20 वर्षों से यहां बासंती दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को रामनवमी पर विशेष आयोजन किया गया है । सुबह कुंवारी पूजा होगी फिर नौ कन्याओं को पूजा जाएगा । उसके बाद हवन और उसके उपरांत भंडारा का आयोजन किया जाएगा । शाम में भी मिलन कार्यक्रम किया जाएगा । वही 19 को रामनवमी की शोभायात्रा के पश्चात विसर्जन होगा।

- Asansol North OC, Rupnarayanpur फांड़ी प्रभारी पर गिरी गाज, कई थानों के ओसी और प्रभारियों का तबादला
- Asansol : साढ़े चार साल की तपस्या के बाद विपक्ष की नेता को मिला ‘आश्रय’ !
- সালানপুরে পুলিশি অভিযান অবৈধ পাথর খাদান চালানোর অভিযোগে ধৃত ৪,
- Breaking News : 179 IPS और WBPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला और पदोन्नति
- বেতন বৃদ্ধি সহ একাধিক দাবিতে হরিওম কারখানার গেটে শ্রমিকদের বিক্ষোভ


