रानीगंज बोरो कार्यालय में दर्शन सिंह को भावभीनी विदाई
बंगाल मिरर, रानीगंज: रानीगंज बोरो कार्यालय में लगभग 39 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले कर्मचारी दर्शन सिंह के सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर भावुक माहौल से भर गया और सभी ने उनके दीर्घ सेवाकाल को याद किया।














विदाई समारोह में बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहज़ादा हुसैन उपस्थित रहे। उनके साथ एई संजीब माझी, टैक्स एंड ट्रेड लाइसेंस इंचार्ज प्रभात बनर्जी, बड़ा बाबू देवाशीष श्याम, क्लर्क दीपक कुमार गुप्ता, गणेश दास, इंजीनियर सैकत डे, पूर्णिमा मंडल, अमिताभ गांगुली, आसित दास, हीना कौशर, समीर मित्रा, जयदीप खा, फरीदा नाज़, गौतम प्रमाणिक सहित बोरो कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद थे।वक्ताओं ने दर्शन सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम किया। उनके अनुभव और व्यवहार को सभी ने अनुकरणीय बताया।समारोह के अंत में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दर्शन सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ व सुखद भविष्य की कामना की।

