ASANSOL-BURNPUR

IOA–SAIL संवाद, सम्मान और भविष्य की आशा का संगम

बंगाल मिरर, बर्नपुर: “कल का दिन भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) के इतिहास में, विशेषकर ISP-बर्नपुर के संदर्भ में, वास्तव में एक अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी अवसर रहा। IOA टीम को SAIL के चार माननीय स्वतंत्र निदेशकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ, जो केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि कर्मचारियों की आकांक्षाओं, भविष्य की योजनाओं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का एक सार्थक मंच भी बना।इस विशेष अवसर पर SAIL के चार सम्माननीय Independent Directors—डॉ. गोपाल सिंह भाटीडॉ. अंजू बाजपेयीश्री मनजीत कुमार रज़दानश्री प्रणय रॉयके कर-कमलों द्वारा IOA Calendar 2026 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यद्यपि यह लॉन्च थोड़ी देरी से हुआ, परंतु इसकी गरिमा और महत्व किसी भी दृष्टि से कम नहीं रहा। यह क्षण IOA परिवार के लिए गर्व, स्मृति और प्रेरणा से परिपूर्ण था।

इस कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया माननीय—श्री एम. बी. बालकृष्णन (ED एवं Company Secretary)श्री यू. पी. सिंह (ED–HR)श्री जितेंद्र कुमार (CGM–HR)की गरिमामयी उपस्थिति ने। उनकी उपस्थिति इस बात का संकेत है कि SAIL प्रबंधन कर्मचारियों के कल्याण और भविष्य की चुनौतियों को लेकर गंभीर तथा संवेदनशील है।SEFI की ओर से महत्वपूर्ण Representationइस अवसर पर IOA ने SEFI के प्रतिनिधि स्वरूप, स्वतंत्र निदेशकों को एक महत्वपूर्ण आग्रह सौंपा—“SAIL में 30% Superannuation Benefits सुनिश्चित किए जाएँ।”यह विषय केवल आर्थिक लाभ का नहीं, बल्कि कर्मचारियों के सम्मानजनक भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और दीर्घकालीन स्थायित्व का प्रश्न है।

IOA टीम को अत्यंत संतोष के साथ यह साझा करना है कि चारों माननीय Independent Directors से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।”इस हेतु IOA, SEFI टीम का हृदय से आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए IOA को चुना।”स्थानीय जनकल्याण से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा”कल की बैठक केवल प्रतिनिधित्व तक सीमित नहीं रही। ISP के स्थानीय जीवन, कर्मचारियों के परिवारों और टाउनशिप विकास से जुड़े कई जरूरी विषयों पर भी सार्थक संवाद हुआ..”1) ISP में Uniform Work Timings लागू करने की आवश्यकता2) टाउनशिप में DPS जैसे एक उत्कृष्ट स्कूल की स्थापना3) ISP में लगातार बढ़ते जल संकट का समाधान4) सभी ISP क्वार्टर्स का सुरक्षा एवं संरक्षा सहित पुनर्निर्माण/Renovationये मुद्दे कर्मचारियों के जीवन-स्तर और भविष्य की पीढ़ी के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।नई परियोजनाओं पर विशेष संदेशIOA अध्यक्ष श्री सुशील कुमार सुमन ने कहा कि यह मुलाकात वास्तव में अत्यंत शानदार रही।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सभी माननीय निदेशकों एवं कंपनी सचिव का स्पष्ट संदेश है—“ISP के नए प्रोजेक्ट्स समय पर और पूर्ण सुरक्षा के साथ पूरे हों, ताकि यह विस्तार SAIL को मजबूत आधार और नई ऊर्जा प्रदान कर सके।”यह दृष्टिकोण SAIL को आने वाले वर्षों में अधिक सक्षम, प्रतिस्पर्धी और राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी बनाएगा।

IOA टीम की सहभागिताइस गरिमामय प्रतिनिधित्व में IOA की ओर से उपस्थित रहे—सुशील कुमार सुमन — President, IOAनिशिकांत चौधरी — General Secretary, IOAदेबप्रिय दास — Vice President, IOAमुकेश कुमार — DGSZonal Representatives:मुकेश कुमारअशोक कुमार सिंहराजेश कुमार साहूकल का दिन केवल एक कैलेंडर लॉन्च कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह IOA–SAIL सहयोग, कर्मचारी कल्याण, और ISP के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम सिद्ध हुआ।IOA को विश्वास है कि यह सकारात्मक संवाद जल्द ही ठोस निर्णयों और प्रभावी कार्यान्वयन में परिवर्तित होगा।सादर शुभकामनाओं सहित,सुशील कुमार सुमनPresident, IOA

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *