Saturday, June 20, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Saturday, June 20, 2026
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

कोयला माफिया सिंडिकेट पर 4 मई के बाद कार्रवाई : जी किशन रेड्डी

बंगाल मिरर, आसनसोल:केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने आसनसोल-रानीगंज कोयलांचल में सक्रिय कोयला माफिया सिंडिकेट को खत्म करने की कड़ी चेतावनी दी है। रविवार को आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि “किसी को बख्शा नहीं जाएगा” और केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है।उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में पश्चिम बंगाल को माफिया राज और गुंडाराज की ओर धकेल दिया गया है।

रेड्डी ने कहा कि राज्य में विकास ठप है और महिलाओं की सुरक्षा भी गंभीर चिंता का विषय है।केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि 4 मई के बाद राज्य में माफिया राज खत्म करने की कार्रवाई शुरू होगी और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने जनता से भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर “डबल इंजन सरकार” बनाने की अपील की, ताकि बंगाल को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा सके।महिला सुरक्षा और महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के विरोध के कारण महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका और यह पहली बार नहीं है जब इन दलों ने इसका विरोध किया हो।परिसीमन (डीलिमिटेशन) के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए रेड्डी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कोई नया नियम नहीं बनाया, बल्कि कांग्रेस शासनकाल में तय नियमों के आधार पर ही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि महिलाएं, एससी-एसटी, ओबीसी और पिछड़े वर्गों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले।

कोयला तस्करी मामले में सीबीआई जांच पर उठे सवालों के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ईसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों की गिरफ्तारी इसका प्रमाण है और जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्षेत्र के कुछ कथित कोयला माफिया भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के लिए “माफिया, माफिया ही होता है” और पार्टी ऐसे तत्वों को कभी संरक्षण नहीं देती। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य अपूर्व हजरा मदन मोहन चौबे आशा शर्मा उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *