आसनसोल संस्कार द्वारा मोबाइल प्याऊ सेवा का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल संस्कार द्वारा मोबाइल प्याऊ सेवा का आयोजन किया गया है । इस भीषण गर्मी मे सभी रहांगिरों को ठंड़ा शीतय जल मिले इसके लिये संस्था द्वारा प्रतिदिन टोटो के माध्यम से मोबाइल पयाऊ सेवा आरम्भ किया गया । नित्य प्रतिदिन कभी आमपन्ना तो कभी शर्बत तो कभी अन्य शीतल जल वितरण कर रहांगिरों को पिलाने जाने का पुण्य कार्य निरंतर किया जाता रहा है इस वर्ष भी यह सेवा लगभग दो माह निरंतर चलता रहेगा । मोबाइल पयाऊ सेवा शिल्पांचल के सभी जगह जाकर सेवा देती है ।














संस्था नित्य निरंतर सेवा भावना से जुड़ी हुई है । विगत 6.5 सालों से प्रतिदिन लगभग 200 लोगों को भोजन करा रही है और यह आगे भी निरंतर चलता रहेगा । मानव सेवा परम धर्म है ।कार्यक्रम मे उपस्थित अध्यक्ष श्री अबिनाश उपाध्याय, सचिव अंकित खेतान,कोषाध्यक्ष मयंक लाडसारिया, अरविंद साव, विवेक प्रसाद वर्णवाल, सतीश सेठ, श्रवण अग्रवाल, विशाल केड़िया, करण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, दीपक भगत, अनूप चौधरी,सत्यजीत बागड़ी, ममता बागाडिया, मनीषा अग्रवाल आदि सहस्यों सहयोग रहा।

