Railpar बना रणक्षेत्र: पुलिस लिखे वाहन ने मचाई तबाही, कई घायल,हंगामा, तोड़-फोड़
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Latest news ) आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के रेल पार्क रोड पर शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पुलिस लिखा एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कई दुकानों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया और अंत में कब्रिस्तान की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं, आक्रोशित भीड़ ने वाहन चालक की भी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बच्ची और चालक को तुरंत दुर्गापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।














घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा, जिसके बाद हालात काबू में आए।इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
तृणमूल उम्मीदवार मलय घटक भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज लापरवाही का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

