Asansol चुनावी हिंसा : भाजपा कर्मी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का आरोप, टीएमसी का प्रत्यारोप
बंगाल मिरर, आसनसोल, पश्चिम बंगाल। चुनावी माहौल के बीच आसनसोल से हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कर्मी के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर लगा है। घटना आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के बुधा गांव इलाके की बताई जा रही है।














पीड़ित की पत्नी और भाजपा की महिला कार्यकर्ता जयंती राय के अनुसार, उनके पति इलाके में माइकिंग के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे थे और पार्टी का झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता—अर्णव, दीपक और प्रदीप—वहाँ पहुंचे और उन्हें झंडा लगाने से रोक दिया। साथ ही भाजपा के पक्ष में प्रचार न करने की धमकी भी दी गई।आरोपों के मुताबिक, इसके बाद स्थानीय टीएमसी काउंसलर शम्पा दा ने भाजपा कर्मी को बातचीत के लिए एक कमरे में बुलाया। लेकिन जैसे ही वह कमरे में पहुंचे, दरवाजा बंद कर दिया गया, उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उनके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की गई।
घटना के बाद भाजपा नेता और आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने आसनसोल साउथ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।वही टीएमसी की ओर से अब को बेबुनियाद बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध शिकायत की गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

