कुल्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुर कान्त शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक
बंगाल मिरर, कुल्टी: कुल्टी नगर क्षेत्र के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मधुर कान्त शर्मा के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका निधन रविवार, 19 अप्रैल 2026 को हुआ। वे लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान चौबे हाता, पोस्ट–बराकर, जिला–पश्चिम बर्धमान (पश्चिम बंगाल) से निकलेगी। अंतिम यात्रा मारवाड़ी श्मशान घाट, बराकर नदी तट तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।














मधुर कान्त शर्मा के निधन से स्थानीय लोगों, समर्थकों और राजनीतिक व सामाजिक जगत में गहरा दुख व्याप्त है। उनके योगदान को याद करते हुए कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।शोकाकुल परिवार में गोपी लाल शर्मा, सज्जन शर्मा, विकास कुमार शर्मा और राहुल शर्मा सहित अन्य परिजन शामिल हैं।
