पांडवेश्वर में विधायक कार्यालय का नए रूप में उद्घाटन
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर : पांडवेश्वर में बुधवार को हरीपुर कोलियरी स्थित विधायक कार्यालय का नए रूप में उद्घाटन किया गया। नव निर्वाचित भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी ने एक कार्यक्रम के दौरान कार्यालय का उद्घाटन किया। बताया गया कि वर्ष 2016 में तत्कालीन तृणमूल विधायक रहते हुए उन्होंने यह कार्यालय आम लोगों की सुविधा के लिए बनवाया था।बाद में 2021 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के बाद यह कार्यालय तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में चला गया था। उस समय पांडबेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती थे। अब दोबारा विधायक बनने के बाद जितेंद्र तिवारी ने इस कार्यालय को पुनः शुरू किया।














इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पांडबेश्वर की जनता ने उन्हें फिर से जिताकर अपना समर्थन दिखाया है। उन्होंने बताया कि हरीपुर के अलावा सरपी मोड़ में भी एक नया विधायक कार्यालय बनाया गया है। इस मौके पर पार्षद गौरव गुप्ता, अमित तुलस्यान, पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य, एआईएफटीयू नेता बुम्बा मुखर्जी, विक्की चौरसिया , संजय यादव आदि उपस्थित थे।

