ASANSOL

हनी राय का दावा पार्किंग लॉट 34 अवैध नहीं

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा संचालित पार्किंग जोनों में कथित अवैध पार्किंग के खिलाफ पिछले दिनों पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में आसनसोल के पार्किंग लॉट संख्या-34 में भी पुलिस पहुंची और वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की। इस दौरान एक कर्मचारी को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई थी।बाद में पार्किंग संचालक हनी एंटरप्राइज के मालिक हनी रॉय ने पुलिस के समक्ष सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। हनी रॉय ने बताया कि उन्हें नगर निगम की ओर से 18 महीने के लिए पार्किंग संचालन का वैध अधिकार प्राप्त है तथा उन्होंने छह महीने की अग्रिम राशि भी जमा कर रखी है।

उन्होंने दावा किया कि पार्किंग संचालन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। पुलिस ने भी नगर निगम से दस्तावेजों का सत्यापन किया, जिसके बाद हिरासत में लिए गए कर्मचारी को छोड़ दिया गया।हनी रॉय ने कहा कि उनका पार्किंग लॉट पूरी तरह से वैध है और इसे लेकर किसी प्रकार की कोई अनियमितता या समस्या नहीं है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें, क्योंकि उनका पार्किंग संचालन नियमों के अनुसार और नगर निगम की अनुमति से किया जा रहा है। साथ ही कहा कि पिछले 22 मई को ही उन्होंने नगर निगम कोई पार्किंग हैंओवर करने के लिए पत्र लिख दिया है क्योंकि यहां के मार्केट के दुकानदार पार्किंग स्कूल का भुगतान नहीं करना चाहते हैं जिससे उन्हें नुकसान हो रहा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *