Wednesday, September 2, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, September 2, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

Jamuria : पूर्व विधायक हरेराम सिंह के कार्यालय से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री बरामद, मचा हड़कंप

बंगाल मिरर,जमुड़िया। पश्चिम बर्दवान के जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व तृणमूल कांग्रेस विधायक हरेराम सिंह के पार्टी एवं विधायक कार्यालय से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद होने के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार शाम घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यालय में तलाशी अभियान शुरू किया।भाजपा के आसनसोल संगठनात्मक जिला महासचिव राणा बंदोपाध्याय ने दावा किया कि पूर्व विधायक हरेराम सिंह के कार्यालय से सरकारी राहत सामग्री बरामद की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सामग्री गरीब और जरूरतमंद लोगों में वितरण के लिए सरकारी धन से खरीदी गई थी, लेकिन इन्हें कार्यालय में जमा करके रखा गया था।

राणा बंदोपाध्याय ने कहा कि कार्यालय से बरामद कंबल, साड़ियां, तिरपाल और अन्य सामान क्षेत्र के लोगों को दिए जाने थे, लेकिन उन्हें वितरित करने के बजाय कार्यालय में रखा गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि जांच की जाए तो तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं और पार्षदों के यहां से भी ऐसी सामग्री बरामद हो सकती है।भाजपा के जमुड़िया मंडल-4 के सहाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने भी इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत सामग्री की बरामदगी सत्तारूढ़ दल के नेताओं की कार्यशैली को उजागर करती है और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका को मजबूत करती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान कार्यालय से बड़ी संख्या में साड़ियां, लुंगी, तौलिए, कंबल तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है। हालांकि बरामद सामान की प्रकृति और उसके स्रोत को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।समाचार लिखे जाने तक इस मामले पर पूर्व विधायक हरेराम सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *