ASANSOLRANIGANJ-JAMURIA

रानीगंज में ‘लापता’ पोस्टर से राजनीतिक घमासान, टीएमसी पार्षद को लेकर

बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, रानीगंज: चुनाव के दौरान जनता के बीच सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधियों को लेकर अब रानीगंज में नया विवाद सामने आया है। आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 91 में टीएमसी पार्षद Raju Singh के नाम से ‘लापता’ पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।पोस्टरों में दावा किया गया है कि लंबे समय से क्षेत्र में पार्षद दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसे लेकर इलाके में चर्चा और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।इस मुद्दे पर भाजपा ने टीएमसी को घेरा है। रानीगंज शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष Shyamsher Singh ने आरोप लगाया कि केवल राजू सिंह ही नहीं, बल्कि रानीगंज के 11 वार्डों के अधिकांश टीएमसी पार्षद चुनाव परिणाम आने के बाद जनता से दूर हो गए हैं। उनका कहना है किथ चुनाव के समय लोगों के बीच पहुंचने वाले जनप्रतिनिधि अब आम लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को पूरी तरह राजनीतिक और निराधार बताया है। पार्टी का कहना है कि उनके जनप्रतिनिधि लगातार लोगों के संपर्क में हैं और विपक्ष राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के पोस्टर लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।‘लापता’ पोस्टर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी कि किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह के पोस्टर लगाने पड़े। आने वाले दिनों में यह मुद्दा किस दिशा में जाता है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *