Indian Bank ने एनपीए खाते की संपत्ति पर लिया भौतिक कब्जा
बंगाल मिरर, भातार/पूर्व बर्धमान। भारतीय बैंक की घुसकरा शाखा ने सोमवार, 22 जून 2026 को एक एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) खाते से संबंधित संपत्ति पर विधिवत भौतिक कब्जा (फिजिकल पजेशन) प्राप्त किया।जानकारी के अनुसार, उधारकर्ता कार्तिक मुखर्जी के ऋण खाता संख्या 30158834954 के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। संबंधित संपत्ति महाता ग्राम पंचायत के अंतर्गत मौजा दौरा, जेएल नंबर-7, एलआर खतियान नंबर-735, प्लॉट नंबर-2403, थाना भातार, जिला पूर्व बर्धमान में स्थित लगभग 0.15 एकड़ भूमि है।














बैंक सूत्रों के अनुसार उक्त ऋण खाता 31 मार्च 2021 को एनपीए घोषित किया गया था। इसके बाद भारतीय बैंक द्वारा कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए सीजेएम, पूर्व बर्धमान की अदालत में मिस्क केस नंबर 686/2023 दायर किया गया। न्यायालय ने 8 मार्च 2024 को आवश्यक आदेश जारी किया था।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सोमवार को संपत्ति पर भौतिक कब्जा लेने की कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान भारतीय बैंक, आसनसोल आंचलिक कार्यालय के जोनल हेड अनिर्बान दत्ता के मार्गदर्शन में अधिकृत अधिकारी प्रवीण कुमार, न्यायालय द्वारा नियुक्त रिसीवर हासिबुल हुसैन तथा रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी एवं उनकी टीम एसएसजी एसोसिएट्स उपस्थित रहे।
पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में भातार थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए बैंक अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।


