डॉक्टर्स डे पर एनएमओ का स्वच्छता अभियान, मां घाघरबुड़ी मंदिर परिसर की हुई सफाई
बंगाल मिरर, आसनसोल: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मंगलवार को नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) आसनसोल जिला इकाई की ओर से “मां घाघरबुड़ी मंदिर स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि डॉक्टरों की जिम्मेदारी केवल मरीजों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि समाज को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मां घाघरबुड़ी मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने के लिए यह विशेष अभियान आयोजित किया गया।














कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसनसोल उत्तर के विधायक Krishnendu Mukherjee भी उपस्थित रहे और उन्होंने चिकित्सकों के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। स्वच्छता अभियान में डॉ. तथागत मुखर्जी, डॉ. सुब्रत घोषाल, डॉ. सुप्रियो मजूमदार, डॉ. अनिल अधिकारी, डॉ. सुमित संघाई, डॉ. दीप्तांग्शु रॉय चौधरी, डॉ. उत्सव मुखर्जी, डॉ. इंगिता मुखर्जी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राहुल बनर्जी तथा डॉ. कल्याण बनर्जी सहित कई चिकित्सकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।एनएमओ के इस आयोजन के माध्यम से लोगों से मंदिरों सहित सभी सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई।


