Asansol Emerald Heights नई आवासीय परियोजना कल होगी लॉन्च, 63 लाख से फ्लैट की शुरुआत
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के हृदयस्थल भगत सिंह मोड़ पर एक नई आवासीय परियोजना ‘एमरल्ड हाइट्स’ आकार ले रही है।आसनसोल प्रमोटर्स एलएलपी की इस परियोजना की खास बात यह है कि कंपनी के अनुसार, आसनसोल में पहली बार 5 बीएचके फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 2 और 3 , 4 बीएचके फ्लैट भी उपलब्ध होंगे।परियोजना के निदेशक मंडल में मुकेश तोदी, राजेश पंसारी, दीपक तोदी, सिद्धार्थ तोदी, विपुल पंसारी, अमित डीडवानिया और प्रदीप देबुका सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। वहीं, ट्रेसराक के प्रबंध निदेशक प्रशांत चतुर्वेदी भी परियोजना से जुड़े हैं।











आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के निदेशक मुकेश तोदी ने बताया कि ‘एमरल्ड हाइट्स’ रेरा पंजीकृत परियोजना है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में तीन तल पर व्यावसायिक परिसर और अन्य तीन तल पर कुल 31 फ्लैट बनाए जाएंगे।फ्लैटों की शुरुआती कीमत 63 लाख रुपये से है।परियोजना में रूफटॉप गार्डन, इनडोर और आउटडोर गेम्स तथा बच्चों के लिए प्ले जोन जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी।


निदेशक राजेश पंसारी के मुताबिक, निर्माण में प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पादों का इस्तेमाल किया जाएगा।वहीं, विपुल पंसारी ने बताया कि भगत सिंह मोड़ पर स्थित होने के कारण परियोजना के आसपास अस्पताल, स्कूल और परिवहन जैसी जरूरी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं।‘एमरल्ड हाइट्स’ का उद्घाटन 30 अगस्त को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल और आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी के शामिल होने की बात कही गई है।कंपनी के अनुसार, यह परियोजना आसनसोल में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर लोकेशन के साथ एक नया आवासीय विकल्प पेश करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

