वीरांगना मातंगिनी हाजरा के बलिदान दिवस पर पांडवेश्वर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
बंगाल मिरर, पांडवेश्वर: देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली वीरांगना मातंगिनी हाजरा के बलिदान दिवस पर मंगलवार को पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गौरबाजार गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मातंगिनी हाजरा के साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विधायक जितेंद्र तिवारी, एडी़डीए के सीईओ विवेक कुमार भी मौजूद थे।









इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में मातंगिनी हाजरा का योगदान और उनका आत्मबलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।कार्यक्रम में मातंगिनी हाजरा की अमर स्मृति को नमन करते हुए उनके देशप्रेम और त्याग के आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जीवन युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता रहेगा।





