West Bengal

Wb Election : सिविक, ग्रीन और विलेज पुलिस की ड्यूटी पर सख्त रोक, मतदान से 3 दिन पहले हटाने का आदेश

बंगाल मिरर, एस सिंह : कोलकाता स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer), पश्चिम बंगाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए बड़ा निर्देश जारी किया है। 20 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सिविक पुलिस, विलेज पुलिस और ग्रीन पुलिस कर्मियों की चुनाव ड्यूटी पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।

निर्देश में कहा गया है कि मतदान से तीन दिन पहले यानी P-3 डे पर इन सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से रिजर्व पुलिस लाइन में वापस बुला लिया जाएगा। इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की चुनावी ड्यूटी, लॉजिस्टिक सपोर्ट या फील्ड गतिविधियों में शामिल नहीं किया जाएगा।मतदान के दिन भी इन कर्मियों की किसी भी तरह की तैनाती पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, वे सामान्य नागरिकों की तरह बिना वर्दी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी पुलिस आयुक्तों (CPs) और पुलिस अधीक्षकों (SPs) को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही, नियमों का उल्लंघन या अप्रत्यक्ष रूप से इन कर्मियों का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस कदम का उद्देश्य चुनाव के दौरान पुलिस की निष्पक्षता बनाए रखना, किसी भी प्रकार के बाहरी प्रभाव को रोकना और आम जनता का चुनावी प्रक्रिया पर विश्वास मजबूत करना है।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *